फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District hospital waiting for 300 beds, DG sought information from civil surgeon for the 7th time, did not inform OPD, IPD, bed number and institutional delivery

जिला अस्पताल को 300 बिस्तर का इंतजार, महानिदेशक ने 7वीं बार मांगी सिविल सर्जन से जानकारी, ओपीडी, आईपीडी, बेड संख्या और संस्थागत डिलीवरी की नहीं दी सूचना

Fri, 15 Oct 2021 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
District hospital waiting for 300 beds, DG sought information from civil surgeon for the 7th time, did not inform OPD, IPD, bed number and institutional delivery
नगीना। पानीपत, फतेहाबाद के साथ ही नूंह के जिला अस्पताल में भी 100 से बढ़ाकर 300 बिस्तर करने की योजना दो साल पहले तैयार की गई थी, लेकिन नूंह को छोड़कर दोनों जिलों के अस्पतालों में बिस्तर बढ़ा दिए गए हैं। इस सिलसिले में महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा ने 7वीं बार सिविल सर्जन से जानकारी मांगी है। वित्त आयुक्त एवं प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, वर्ष 2018 में तीन बार जिला अस्पताल मांडीखेड़ा को अपग्रेड करने का प्रस्ताव मांगा गया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के बाद 2019 और 2020 में पत्र जारी किया गया था। वित्तवर्ष 2020-21 में नूंह स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मांडीखेड़ा अस्पताल को 100 से बढ़ाकर 300 बेड करने का प्रस्ताव पहुंचा है। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूंह में 100 बेड अस्पताल व सिविल सर्जन कार्यालय बनाना भी शामिल है। महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा द्वारा सिविल सर्जन कार्यालय से बार-बार जिला स्वास्थ्य विभाग नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा को अपग्रेड करने की जानकारी मांगी गई। हाल ही में देरी से जवाब देने के कारण फाइल को लौटा दिया गया है। इसमें ओपीडी, आईपीडी, बेड संख्या और संस्थागत डिलीवरी की जानकारी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

अफसरों की रही लेटलतीफी
मुबारिक अटेरना, सलीम अहमद उलेटा ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जानबूझकर जिला अस्पताल में 300 बिस्तर नहीं कर रही है। सामाजिक संगठनों की मांग को 2019 में मुख्यमंत्री ने अमलीजामा पहनाने का एलान किया था। अफसरों की लेटलतीफी के कारण स्वास्थ्य सेवाएं लचर है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा को 200 बेड करने की अनुशंसा पिछले साल सरकार को भेजी थी। इसमें नूंह में 100 बेड का नया अस्पताल भी शामिल था। नए वित्तवर्ष में जिले को यह सौगातें मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुरेंद्र यादव, सिविल सर्जन नूंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed