फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District hospital sanitation worker threatens to go on strike.

Noida News: जिला अस्पताल के सफाईकर्मी ने हड़ताल की चेतावनी

Fri, 03 Jul 2026 08:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
District hospital sanitation worker threatens to go on strike.
नोएडा। जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारियों ने वेतन और सेवा संबंधी समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अखिल भारतीय मजदूर परिषद के बैनर तले कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि कई वर्षों से अस्पताल प्रशासन और ठेका कंपनियों द्वारा उनका आर्थिक व श्रम संबंधी शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना और हड़ताल शुरू करेंगे। ज्ञापन के अनुसार अस्पताल में कार्यरत कई सफाई कर्मचारी पिछले 15-16 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक स्थायी नहीं किया गया। कर्मचारियों का आरोप है कि वर्ष 2018 में उनका मासिक वेतन 10 हजार रुपये से घटाकर 6500 रुपये कर दिया गया था। इस मामले में तत्कालीन अधिकारियों के स्तर पर कार्रवाई के आदेश भी हुए, लेकिन आज तक उन्हें न्याय नहीं मिला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed