{"_id":"69c28d73aeb8f4cf030520ee","slug":"district-boxer-shekhar-will-punch-in-the-asian-championship-grnoida-news-c-23-1-lko1064-90741-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एशियाई चैंपियनशिप में पंच लगाएंगे जिले के बॉक्सर शेखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एशियाई चैंपियनशिप में पंच लगाएंगे जिले के बॉक्सर शेखर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जिले के बॉक्सर शेखर शर्मा आगामी एशियाई चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनका चयन आईएबीएफ की ओर से आंध्र प्रदेश के चिन्नामीराम स्थित एसआरकेआर इंजीनियरिंग कॉलेज में 19 से 22 मार्च तक हुई राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप राष्ट्रीय शानदार प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ है।
इसमें ग्रेटर नोएडा के देवटा गांव निवासी शेखर शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। नॉकआउट मुकाबलों में उन्होंने मध्य प्रदेश, हरियाणा के प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में आंध्रप्रदेश के बॉक्सर को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में पश्चिम बंगाल के बॉक्सर को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर शेखर का चयन इंडोनेशिया में जुलाई में आयोजित होने वाली एशियाई चैंपियनशिप के लिए हुआ हैं। बॉक्सर हरियाणा के सोनीपत स्थित एसएम बॉक्सिंग क्लब में कोच संदीप मलिक की देखरेख में बॉक्सिंग के गुर सीखते हैं।