फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District Badr who entered the house to steal the rogue was beaten to death

घर में चोरी करने घुसे जिलाबदर बदमाश को पीटकर मार डाला

Wed, 16 Feb 2022 09:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 09:50 PM IST
विज्ञापन
District Badr who entered the house to steal the rogue was beaten to death
पंकज। अमर उजाला
नोएडा। कन्नौज से जिलाबदर बदमाश बुधवार तड़के चोटपुर कॉलोनी में दो साथियों के साथ एक घर में चोरी करने के लिए घुसा तो लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पीट दिया। पुलिस उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बदमाश की पहचान विशुनगढ़, कन्नौज निवासी पंकज दुबे के रूप में हुई। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस पंकज के दो साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

डीसीपी हरीश चंदर के अनुसार, चोटपुर कॉलोनी की यादराम गली में रामअवतार मौर्या परिवार के साथ रहते हैं और मजदूरों की ठेकेदारी करते हैं। बुधवार तड़के सभी सो रहे थे। इस बीच तीन बदमाश चोरी करने के लिए घर में घुस गए। पंकज सीढ़ी से चढ़ रहा था, तभी अचानक पैर फिसलने से वह गिर गया। नीचे गिरने की आवाज सुनकर सभी लोग उठ गए और शोर मचा दिया। शोर सुनकर घर के आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और पंकज को दबोचकर पिटाई शुरू कर दी, जबकि दो बदमाश लोगों को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल बदमाश को भर्ती कराने के लिए जिला अस्पताल ले गई। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंकज के पास से एक तमंचा व चार कारतूस मिले हैं। पंकज थाना विशुनगढ़ की टॉप-10 की सूची में शामिल हिस्ट्रीशीटर था। वह फिलहाल जिलाबदर था। पंकज के खिलाफ चोरी, लूट व हत्या जैसे आठ मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

दो अन्य बदमाशों की तलाश जारी
डीसीपी ने बताया कि रामअवतार की तहरीर पर कोतवाली सेक्टर-63 में रिपोर्ट दर्ज की गई है। रामअवतार व लोगों ने पुलिस को बताया कि घर में केवल पंकज घुसा था। दो बदमाश बाहर थे। जब पंकज सीढ़ी से नीचे गिर गया और शोर हुआ तो दोनों बदमाश भाग गए। आशंका जताई जा रही है कि दोनों बदमाश भी कन्नौज या चोटपुर कॉलोनी के हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजनों को दी गई जानकारी
पुलिस ने कन्नौज में संपर्क कर पंकज के बारे में पूरी जानकारी जुटाई। कोतवाली सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वह गांव से नोएडा के लिए निकल चुके हैं। विधिक कार्रवाई करने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed