फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dispute involving a young woman from Canada; One Stop Center saves a relationship on the verge of collapse.

Noida News: कनाडा से आई युवती का झगड़ा, वन स्टॉप सेंटर ने बचाया टूटता रिश्ता

Sat, 03 Oct 2026 10:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Dispute involving a young woman from Canada; One Stop Center saves a relationship on the verge of collapse.
वन स्टाप सेंटर
- जिले में पहली बार आया है इंटरनेशनल दुल्हन का मामला
विज्ञापन

-सोशल मीडिया दोस्त से मिलने को लेकर हुआ था विवाद, दोनों ने मानी अपनी गलती

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। कनाडा में एक भारतीय युवक से प्रेम विवाह के बाद नोएडा आई 19 वर्षीय युवती शनिवार को सेक्टर-62 स्थित वन स्टॉप सेंटर पहुंच गई। युवती ने आरोप लगाया कि शादी के करीब चार महीने तक सब ठीक चल रहा था, लेकिन दो दिन पहले किसी बात को लेकर पति ने उसे थप्पड़ मार दिया। उसने यह भी बताया कि पति उसे किसी से बात करने से रोकता है। परेशान होकर उसने कनाडा दूतावास से संपर्क किया और 181 महिला हेल्पलाइन पर शिकायत की। लखनऊ से सूचना मिलने के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर पहुंचने की सलाह दी गई।
युवती टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। युवक नोएडा का रहने वाला है। दोनों कनाडा में काम करते थे और करीब चार महीने पहले उनकी शादी हुई थी। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे युवती वन स्टॉप सेंटर पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद केंद्र की टीम ने युवक से संपर्क कर उसे सेक्टर-55 से बुलाया। दोनों से पहले अलग-अलग और फिर आमने-सामने बातचीत की गई।
विज्ञापन

सोशल मीडिया दोस्त से मिलने को लेकर हुआ विवादः काउंसलिंग के दौरान विवाद की दूसरी वजह सामने आई। युवती सोशल मीडिया पर सक्रिय है और उसके कई दोस्त हैं। वह वाराणसी जाकर करीब छह साल पुराने इंस्टाग्राम दोस्त से मिलने की बात कह रही थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। युवती बिना बताए घर से निकलकर वन स्टॉप सेंटर पहुंच गई थी। पति ने भी काउंसलिंग के दौरान अपनी नाराजगी और विवाद की वजह बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसलेटर की मदद से हुई काउंसलिंगः युवती को हिंदी नहीं आती थी, इसलिए उसकी बातचीत के लिए ट्रांसलेटर की मदद ली गई। काउंसलिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे की बात समझने और विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने की सलाह दी गई। युवक ने युवती से अपनी गलती के लिए माफी मांगी। इसके बाद दोनों ने साथ रहने पर सहमति जताई और केंद्र की टीम ने उन्हें घर भेज दिया।
काउंसलर्स ने बताया कि भविष्य में विवाद न हो, इसके लिए दोनों की आगे भी काउंसलिंग की जाएगी। दोनों को हर तीन दिन में वन स्टॉप सेंटर पहुंचने के लिए कहा गया है।

मामला कनाडा का है। दोनों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। युवक के परिजन नोएडा में ही रहते हैं, इसलिए दोनों यहां आए थे। हमने दोनों की काउंसलिंग की, जिसके बाद दोनों ने अपनी-अपनी गलती स्वीकार कर रिश्ते को निभाने का फैसला लिया है।- मनोज कुमार सिंह, डीपीओ

वन स्टाप सेंटर

वन स्टाप सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed