{"_id":"69e7946b54a6e283f00ef361","slug":"dispute-erupts-over-advocates-chambers-in-court-complex-before-completion-grnoida-news-c-23-1-lko1064-92885-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर तैयार होने से पहले विवाद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर तैयार होने से पहले विवाद शुरू
विज्ञापन
न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर तैयार होने से पहले विवाद शुरू
बार अध्यक्ष और शिकायतकर्ता ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित न्यायालय परिसर में चैंबर तैयार होने से पहले विवाद खड़ा हो गया है। गामा-1 निवासी वीरेंद्र सिंह ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध तरीके से चैंबर निर्माण करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायत दी है।
वहीं जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी बोड़ाकी का कहना है कि विरोध करने वाला व्यक्ति वसूलीबाज है। उसके द्वारा 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है। रंगदारी का विरोध करने पर उसने कुछ कथित अधिवक्ताओं के साथ मिलकर वकीलों के हित में हो रहे काम में बाधा पहुंचाने की साजिश रची है। इस संबंध में मंगलवार को जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत की है। बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
वीरेंद्र सिंह का आरोप है कि मनोज भाटी अपने सहयोगी व सचिव शोभाराम चंदीला और गैंग के साथ मिलकर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य करा रहा है। आरोप है कि उक्त भूमि की वर्तमान कीमत करीब 10 से 15 करोड़ रुपये है, जो निर्माण पूरा होने के बाद 40 से 50 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। प्रशासनिक कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण का सहारा ले रहे हैं। प्रति चैंबर करीब 6 लाख रुपये की वसूली की जा रही है। जबकि भूमि न तो जिला न्यायालय के स्वामित्व में है और न ही आरोपी या उसके सहयोगियों के नाम दर्ज है।
विज्ञापन
वहीं इन आरोपों पर मनोज भाटी का कहना है कि जमीन न्यायालय से सटी हुई इसी के अधीन है। उपभोक्ता फोरम भी न्यायालय का हिस्सा है। बार की वर्तमान कार्यकारिणी लगातार वकीलों के हित में काम कर रही है। यही कारण है कि कुछ कथित अधिवक्ता बार के काम और अधिवक्ता हित में हो रहे काम में अड़ंगा लटका रहे हैं।