{"_id":"6893640cb5d23abfef0bba5c","slug":"diseases-increased-concern-in-humid-weather-noida-news-c-23-1-lko1064-70817-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: उमस भरे मौसम में बीमारियों ने बढ़ाई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: उमस भरे मौसम में बीमारियों ने बढ़ाई चिंता
विज्ञापन
-जिम्स में बड़ी संख्या में पहुंच रहे गले के संक्रमण के मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। बारिश ने भले ही लोगों को गर्मी से राहत दी हो, लेकिन इसके साथ ही यह बीमारियों का कारण भी बनती जा रही है। बारिश के बाद की उमस भरे मौसम में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में कान में फफूंद, गले में खराश, उल्टी-दस्त, और बुखार जैसे लक्षणों से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) की ओपीडी में इन दिनों प्रतिदिन दो हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इनमें से अधिकतर मरीज वायरल संक्रमण, फंगल इंफेक्शन और पेट संबंधी रोगों से पीड़ित हैं।
-- -- -- -- --
- मौसम का उतार-चढ़ाव बन रहा वजह
जिम्स के नाक-कान-गला रोग विभाग की सह-आचार्य डॉ. मोनिका पटेल ने बताया कि जुलाई और अगस्त के महीनों में मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहता है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश, जिससे वातावरण में नमी और गर्मी दोनों बनी रहती हैं। ऐसे में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है और लोग जल्दी संक्रमित हो जाते हैं। डॉ. पटेल ने बताया कि इस मौसम में लोग राहत पाने के लिए बाजार में मिलने वाले ठंडे जूस, सॉफ्ट ड्रिंक और अन्य पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं, जो संक्रमण को और बढ़ा रहे हैं। भीगे कपड़ों में देर तक रहना, बासी या खुले खाद्य पदार्थों का सेवन, और साफ-सफाई की कमी भी बीमारियों की प्रमुख वजह बन रही है।
-- -- -- -- --
बरतें सावधानियां
- बहुत ठंडे पेय पदार्थों के सेवन से बचें
- बारिश में भीगने से बचें, भीगे कपड़े तुरंत बदलें
- बासी खाना और कटे फल न खाएं
- तली-भुनी चीजों से परहेज करें
- गले में खराश हो तो गुनगुने पानी से गरारे करें
- गर्म पेय पदार्थ (जैसे सूप, काढ़ा) लें
- खानपान में संतुलन रखें, ताजा और हल्का भोजन करें
-तीन दिन से ज्यादा लक्षण दिखें तो चिकित्सक से अवश्य परामर्श लें