फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Discussion on problems by expanding the organization

Noida News: संगठन का विस्तार कर समस्याओं पर की चर्चा

Sun, 12 Oct 2025 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
Discussion on problems by expanding the organization
दनकौर (संवाद)। किसान एकता महासंघ की बैठक रविवार को भट्टा पारसौल गांव में गजेंद्र सिंह मलिक के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन का विस्तार किया गया और समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता चौधरी शिव सिंह मलिक और संचालन अरविंद सेक्रेटरी ने किया। प्रदेश प्रभारी पप्पू प्रधान ने बताया कि बैठक में किसानों के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और संगठन के विस्तार पर सहमति बनी। इस दौरान कैलाश चौधरी को जिला सचिव, कपिल चौधरी को तहसील महासचिव, भूपेंद्र सिंह को तहसील उपाध्यक्ष, जयप्रकाश को युवा तहसील उपाध्यक्ष, तथा जोगेंद्र सिंह को तहसील सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा अर्जुन सिंह, रविंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, दीपांशु मलिक, अंकुश मलिक को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। अजीत सिंह को ग्राम अध्यक्ष तथा चंद्रपाल सिंह को ग्राम उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही किसानों को विभिन्न समस्याओं को लेकर एक बड़ा आंदोलन करने की भी योजना तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed