फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Discussion on importance of IPR in legal landscape

Noida News: लीगल लैंडस्केप में आईपीआर के महत्व पर चर्चा

Mon, 22 Apr 2024 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
Discussion on importance of IPR in legal landscape
-विशेषज्ञ बोले, विकसित व विकासशील देशों में संपदा अधिकार की भूमिका अहम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के आईपीआर सेल और लॉ स्कूल के आईपीआर सेल के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को आईपीआर सप्ताह की शुरूआत की गई। यह सप्ताह 26 अप्रैल तक चलेगा। उद्घाटन सत्र में यूनिवर्सिटी के आईपीआर सेल की प्रमुख प्रो लीसा पी ल्यूकोस ने वर्तमान लीगल लैंडस्केप में आईपीआर की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आईपी जैसी मल्टी-डिसिप्लिनेरी यूनिवर्सिटी में आईपीआर(इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स) की भूमिका और अहम हो जाती है।

यूनिवर्सिटी के शोध और विकास प्रभाग की निदेशक प्रो. निमिषा शर्मा ने इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के पचीस वर्षों की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। इंडियन लॉ इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रो. वीके आहूजा ने वर्तमान ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था में विकसित देशों एवं विकासशील देशों में आईपीआर की अहमियत को रेखांकित किया। सोमवार को आईपीआर प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें आईपीआर से संबद्ध नवीनतम विकास, नवाचार एवं नवीनतम परिकल्पनाओं से रूबरू होने का मौका मिला। इस दौरान आईपीआर पर केंद्रित क्विज प्रतियोगिता, पेपर प्रस्तुतीकरण, केस स्टडी प्रतियोगिता, फिल्म स्क्रीनिंग पैनल डिस्कशन, पेटेंट ड्राफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी अखिल भारतीय स्तर पर किया किया जाएगा। 25 अप्रैल को पेटेंट महानिदेशक प्रो. उन्नत पंडित इसमें भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed