फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Disclosure of theft of black money of twenty five crores, six arrested

पच्चीस करोड़ के काले धन की चोरी का खुलासा, छह गिरफ्तार

Fri, 11 Jun 2021 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Disclosure of theft of black money of twenty five crores, six arrested
नोएडा। पुलिस ने शुक्रवार को 25 करोड़ की एक ऐसी चोरी की वारदात का खुलासा किया है, जिसकी आज तक रिपोर्ट ही दर्ज नहीं कराई गई थी। सितंबर में हुई वारदात का खुलासा पुलिस ने तब किया, जब चोरी करने वाले दो बदमाश दबोच लिए गए। दोनों के पास से सोने के एक-एक किलो के दो बिस्किट बरामद किए गए। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो काले धन की चोरी का यह अजब मामला सामने आया। इसके बाद ताबड़तोड़ दबिश देकर पुलिस ने गिरोह के चार और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से सोने के दस बिस्किट समेत करीब 13.9 किलो की ज्वैलरी, 57 लाख रुपये, स्कॉर्पियो व 1.10 करोड़ की जमीन के कागजात बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

डीसीपी राजेश एस. के अनुसार, सूचना पर थाना सेक्टर-39 पुलिस ने सदरपुर सोम बाजार कट से सलारपुर, नोएडा निवासी राजन भाटी और गांव मुरादाबाद थाना भोजपुर गाजियाबाद निवासी अरुण को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से सोने के एक-एक किलो के दो बिस्किट और कुछ रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने आठ अन्य साथियों के साथ मिलकर सितंबर में ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर क्षेत्र के डेल्टा-1 स्थित सिल्वर सिटी के एक कमरे में चोरी की थी। वहां से 6.5 करोड़ रुपये के अलावा 40 किलो सोने के बिस्किट व जेवर चुराए थे। हैरानी इस बात है कि करीब 25 करोड़ की चोरी के बारे में किसी ने पुलिस में मामला तक दर्ज नहीं कराया था। इसके बाद दबिश देकर चार अन्य आरोपियों गांव भूड़ा सेक्टर-81 निवासी जयसिंह व नीरज और सलारपुर, नोएडा निवासी अनिल व बिंटू को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार अभी फरार हैं। डीसीपी ने बताया कि आरोपियों ने चोरी के बाद चार-चार किलो सोना और 65-65 लाख रुपये बांट लिए थे। बरामद स्कॉर्पियो भी आरोपियों ने चोरी की पैसों से ही खरीदी थी। आरोपियों से करीब 8.25 करोड़ का माल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

कालाधन है रकम और सोना : एडीसीपी
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सोना और रुपये के काला धन होने की आशंका है। 9 माह पहले करीब 25 करोड़ रुपये का सोना और नकदी चुरा ली गई और किसी ने उसकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कराई। सोना व रकम किसी किसलय पांडेय और राममणि पांडेय की बताई जा रही है। पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है। इसके अलावा बाकी चार आरोपियों की तलाश में भी पुलिस टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed