{"_id":"68e2bf62468164688106e307","slug":"discipline-service-and-dedication-are-the-hallmarks-of-the-sangh-na-news-c-369-1-mt11009-137028-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अनुशासन, सेवा और समर्पण ही संघ की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अनुशासन, सेवा और समर्पण ही संघ की पहचान
विज्ञापन
मथुरा। पथसंचलन करते विधायक श्रीकांत शर्मा एवं महानगर कार्यवाह विजय बंटा।
- फोटो : mathura
मथुरा। आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को मथुरा महानगर इकाई के स्वयंसेवकों ने 41 स्थानों पर पूर्ण गणवेश में भव्य पथ संचलन किया और प्रत्येक शाखा पर उत्सव मनाया गया। इसमें विधायक श्रीकांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
शहर के सभी मुख्य वृंदावन मार्ग, होलीगेट बाजार क्षेत्र, सदर बाजार, धौलीप्याऊ, चंद्रपुरी, बीएसए कॉलेज मार्ग, कृष्णा-राधा नगर, गोवर्धन चौराहा, गोकुल-महावन, लक्ष्मी नगर समेत कई क्षेत्रों में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। स्वयंसेवकों ने गीतों के साथ समाज में एकता, सद्भाव और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। आगे बाल स्वयंसेवकों की वाहिनी और पीछे बड़ी आयु के स्वयंसेवकों की वाहिनी के साथ सबसे पीछे घोष का गण चल रहा था, जिसकी धुन पर सभी स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर चले। मार्गों पर लोगों ने फूल बरसाकर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
महानगर कार्यवाह विजय बंटा ने कहा कि पथ संचलन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में जोड़ना और राष्ट्रहित के प्रति जागरूकता फैलाना है। विधायक श्रीकांत शर्मा ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संघ राष्ट्र निर्माण की दिशा में समाज को संगठित करने का कार्य कर रहा है। अनुशासन, सेवा और समर्पण संघ की पहचान हैं और यही भावना देश को सशक्त बनाती है। महानगर सह कार्यवाह श्रीओम ने कहा कि संचलन की तैयारी कई माह पूर्व से चल रही थी। यही कारण है कि रविवार को सफल पथ संचलन का आयोजन संभव हो सका।