फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Disabled identification camps will be held in the district from 16th

Noida News: जिले में 16 से लगेंगे दिव्यांगजन चिन्हांकन शिविर

Fri, 09 May 2025 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
Disabled identification camps will be held in the district from 16th
-दिव्यांगों को योजनाओं के प्रति किया जाएगा जागरूक, लिए जाएंगे आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। शासन की ओर से दिव्यांगजनों को चिंहित करने के लिए जिले में 16 से 31 मई तक दिव्यांग सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। दिव्यांगजन ऑनलाइन आवेदन कर शिविरों में योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। इसके अलावा शिविरों में योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही उन्हें योजनाओं का भी लाभ लेने का मौका मिलेगा।


मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ला ने बताया कि जनपद में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की योजना के तहत कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत जिन दिव्यांगजनों को बीते तीन साल से सहायक उपकरण नहीं मिल पाए हैं। वो सभी पात्र दिव्यांगजन वेबसाइट https://divyangjanup.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर प्रपत्र डाउनलोड कर आवेदन शिविर में जमा कर सकते हैं। इसके अलावा वांछित प्रपत्रों के साथ चिन्हांकन शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों के लिए आवेदन किए जाने की व्यवस्था है। शिविर में दिव्यांग पेंशन, दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन और यूडीआईडी कार्ड संबंधित जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 16 मई को दादरी विकासखंड में शिविर आयोजित किए जाएंगे। 19 मई को बिसरख ब्लॉक, 22 मई को जेवर ब्लॉक, 24 मई को दुजाना गांव, 26 मई को दनकौर नगर पंचायत, 28 मई को नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय सेक्टर 19 नोएडा, और 31 मई को पंचायत भवन सैंथली में किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed