{"_id":"69d143b523b5943c1f0698f6","slug":"dirt-on-the-road-garbage-in-the-drain-noida-news-c-1-noi1095-4125881-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सड़क पर मिली गंदगी, नाले में कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सड़क पर मिली गंदगी, नाले में कचरा
विज्ञापन
- एजेंसी पर लगाया 2 लाख रुपये का जुर्माना, नोएडा प्राधिकरण के जीएम ने किया निरीक्षण,
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में सफाई व्यवस्था का ठेका नोएडा प्राधिकरण से लेने वाली एजेंसी लगातार काम में लापरवाही बरत रह हैं। यह हकीकत एक बार फिर शनिवार को नोएडा प्राधिकरण के जीएम के निरीक्षण में उजागर हुई। जीएम एके अरोड़ा ने नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे किनारे का निरीक्षण किया। इसमें एक्सप्रेसवे किनारे की 45 मीटर रोड व सर्विस रोड पर जगह-जगह गंदगी मिली। वहीं नालों की सफाई व्यवस्था भी बदहाल मिली, जगह-जगह कचरा जमा हुआ था। इस पर नाराजगी जताते हुए जीएम ने सफाई की जिम्मेदार एजेंसी न्यू मॉडर्न इंटरप्राइजेज पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
जीएम ने बताया कि सेक्टर-129, 130, 132 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सेक्टरों में नालों व सड़कों की सफाई की स्थिति ठीक नहीं है। सेक्टर-129 स्थित विद्युत उपकेंद्र के सामने 45 मीटर रोड पर जगह-जगह पतझड़ से पत्तों के ढेर मिले। सड़क किनारे जंगली घास उगी हुई मिली। इससे यह स्पष्ट हुआ कि मैकेनिकल स्वीपिंग का काम करने वाली एजेंसी के स्तर पर सफाई में लापरवाही बरती जा रही है। इसको लेकर पूर्व में भी निर्देश दिए गए थे। लेकिन कोई सुधार नहीं मिला। जीएम के निरीक्षण में वर्क सर्कल-9 के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक अनिल मोरल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।