फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dirt found in Faizullaganj, Ramki fined 50,000

Noida News: फैजुल्लागंज में मिली गंदगी, रामकी पर 50 हजार का जुर्माना

Tue, 23 Sep 2025 02:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Dirt found in Faizullaganj, Ramki fined 50,000
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
लखनऊ। सफाई कार्य में लापरवाही पर लखनऊ स्वच्छता अभियान ( रामकी ) कंपनी पर नगर निगम ने 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी पर पहले भी कई बार जुर्माना लगाया जा चुका है, मगर उसके काम में सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

दो दिन पहले अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह ने फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड का निरीक्षण किया था। इस दौरान केशव नगर मोड़ से पुलिस चौकी तक, एलजी गोदाम होते हुए मोहन भोग मिष्ठान भंडार तक सड़क के दोनों ओर गंदगी मिली थी। प्रियदर्शिनी कॉलोनी में आरबीआई के सामने वाली रोड पर कई जगह कूड़े के ढेर लगे थे। बंद कूड़ाघर पर कूड़ा पड़ा था।
विज्ञापन


इस पर अपर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई थी, जिसके बाद जोन तीन के जोनल सेनेटरी अधिकारी ने रामकी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड के भाजपा पार्षद प्रदीप शुक्ला टिंकू का कहना है कि रामकी का काम बहुत खराब है। फैजुल्लागंज में चार वार्ड हैं, सभी जगह वह काम में लापरवाही कर रही है। जुर्माना लगने के बाद भी वह सुधार नहीं कर रही है। इस कंपनी को हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed