{"_id":"6ad102f242a137f64d01c8d5","slug":"director-general-expresses-displeasure-upon-seeing-unhygienic-conditions-including-unclean-bed-sheets-at-the-hospital-grnoida-news-c-1-noi1095-4837579-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बेड की चादरें साफ नहीं, अस्पताल में गंदगी देख बिगड़े महानिदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बेड की चादरें साफ नहीं, अस्पताल में गंदगी देख बिगड़े महानिदेशक
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश
नोएडा। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। बेड की चादरें साफ नहीं मिलने और गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। अस्पताल प्रशासन को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
महानिदेशक शाम करीब साढ़े चार बजे अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सीएमओ और सीएमएस से शासन की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं से संबंधित अभिलेख मंगवाकर उनकी जांच की। इसके बाद आईसीयू, इमरजेंसी वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) और स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
महानिदेशक ने नर्सिंग स्टाफ रश्मि, इमरजेंसी इंचार्ज पैटिशा, नीरज सिंह और आशिमा से मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी, सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा, चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद अत्री, डॉ. अशद महमूद, चीफ फार्मासिस्ट भीम सिंह चौहान और प्रधान सहायक फरीद बाबू समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।