{"_id":"5da8cf188ebc3e012d6814e0","slug":"director-broadcast-will-the-content-of-bigg-boss-13-grnoida-news-noi467984257","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस-13 के कंटेंट की जांच करेंगे निदेशक प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिग बॉस-13 के कंटेंट की जांच करेंगे निदेशक प्रसारण
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बिग बॉस-13 का प्रसारण विवादों में घिर गया है। शहर के सिल्वर सिटी-2 के सेक्टर पाई निवासी अधिवक्ता नितिन यादव की शिकायत पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने निदेशक, प्रसारण को जांच सौंप दी है। आरोपों के आधार पर कार्यक्रम के कंटेंट की जांच निदेशक प्रसारण ही करेंगे। उन्हें जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को निर्देशित किया गया है।
बिग बॉस सीजन-13 हाल में शुरू हुआ है। अभिनेता सलमान खान शो को होस्ट कर रहे हैं। कई नामचीन कलाकार बिगबॉस के घर में रुके हैं। इसका प्रसारण कलर्स चैनल पर हो रहा है। अधिवक्ता नितिन यादव ने शो को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के मंत्री प्रकाश जावडेकर से लिखित शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया कि शो भारतीय संस्कृति को हानि पहुंचा रहा है। चैनल और धारावाहिक संचालकों द्वारा विशेष थीम बनाकर जो सामग्री परोसी जा रही है। इससे देश का माहौल खराब हो सकता है। टीआरपी पाने के लिए भारतीय संस्कृति और नैतिकता को चोट पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर चमका रहे हैं। जबकि टीवी पर प्रसारित कार्यक्रम की सामग्री फूहड़ है। इस शिकायती पत्र का जवाब भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने नितिन यादव को भेजा है। उसमें निदेशक प्रसारण अमित कटोच को मामले की जांच सौंपने का उल्लेख है। जल्द से जल्द जांच पूरी करने के लिए कहा है। अधिवक्ता ने बताया कि जवाब मिल गया है। बस जलद से जल्द जांच पूरी होने और कार्रवाई करने का इंतजार है।