{"_id":"691c76b737eba6f46f04a25f","slug":"direct-recruitment-of-agents-for-postal-life-insurance-begins-in-the-postal-department-noida-news-c-1-noi1095-3642545-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डाक जीवन बीमा के लिए सीधे एजेंटों की भर्ती शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डाक जीवन बीमा के लिए सीधे एजेंटों की भर्ती शुरू
विज्ञापन
- डाक विभाग गौतम बुद्ध नगर मण्डल में एजेंट बनाओ अभियान शुरू, वॉक-इन इंटरव्यू से होगी सीधी भर्ती
- गौतम बुद्ध नगर मण्डल में एजेंट बनाओ अभियान की शुरुआत, युवा से लेकर गृहणियों तक को मिल रहा सुनहरा अवसर, कम कागजी कार्रवाई, आकर्षक कमीशन और असीमित आय की मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। डाक विभाग गौतमबुद्ध नगर मंडल ने डाक जीवन बीमा (पीएलआई) के लिए एजेंट बनाओ अभियान की शुरुआत की है। नया मंडल बनने के बाद पहली बार डायरेक्ट एजेंट की भर्ती वॉक-इन-इंटरव्यू से की जा रही है। अभियान युवाओं और नौकरीपेशा लोगों के लिए एक बड़ा अवसर है, क्योंकि इच्छुक उम्मीदवार पार्ट-टाइम या फुल-टाइम दोनों रूपों में कार्य कर सकते हैं। कम कागजी कार्रवाई, आकर्षक कमीशन और असीमित आय क्षमता इस भर्ती का प्रमुख आकर्षण है।
अभियान के तहत 10वीं पास और 18 से अधिक आयु वाले कोई भी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। डाक जीवन बीमा की विशेषता यह है कि कम प्रीमियम पर अधिक बोनस रेट मिलता है और यह पूरी तरह भारत सरकार द्वारा गारंटेड है। विशेष बात यह है कि यह कार्य फुल टाइम के साथ-साथ पार्ट-टाइम के रूप में भी किया जा सकता है, जिससे छात्र, महिलाएं और नौकरीपेशा लोग भी जुड़ सकते हैं। बीमा विकास अधिकारी (पीएलआई) गोविंद प्रज्ञा बरनवाल ने बताया कि एजेंट बनने वालों को विपणन में पूरी सहायता दी जाएगी और उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान भी मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी और आवेदन के लिए नोएडा सेक्टर-16 स्थित प्रवर अधीक्षक डाकघर, गौतमबुद्ध नगर मंडल संपर्क कर सकते हैं।