फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dinosaurs and crocodiles will be made from junk

Noida News: कबाड़ से बनाए जाएंगे डायनासोर और मगरमच्छ

Tue, 04 Jul 2023 09:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
Dinosaurs and crocodiles will be made from junk
दिल्ली की तर्ज पर नोएडा में भी वेस्ट टू वंडर पार्क बनने जा रहा, जू थीम पर होगा
विज्ञापन


अगले सप्ताह से शुरू होगा निर्माण कार्य, अथाॅरिटी ने किया एग्रीमेंट साइन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। दिल्ली की तर्ज पर अब नोएडा में भी वेस्ट टू वंडर पार्क बनने जा रहा है, लेकिन इसे जू थीम पर बनाया जाएगा। इसमें कबाड़ से डायनासोर, गैंडा और मगरमच्छ की आकृतियां बनाई जाएंगी। इसके साथ ही छोटी आकृतियों में सुंदर-सुंदर चिड़ियां भी बनाई जाएंगी। इसके लिए मंगलवार को चयनित एजेंसी के साथ एग्रीमेंट भी साइन कर लिया गया है। एजेंसी ने दावा किया है कि इसका निर्माण कार्य अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। पूरा पार्क 25 एकड़ में बनाया जाएगा। यह पार्क महामाया फ्लाईओवर और कालिंदी कुंज के बीच बनने जा रहा है। इसमें खाने पीने से लेकर घूमने के लिए तमाम व्यवस्थाएं एजेंसी द्वारा की जाएंगी।

अथॉरिटी के उद्यान विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आनंद मोहन ने बताया कि पार्क के निर्माण को लेकर एजेंसी ने तैयारी शुरू कर दी है। कबाड़ से जो जानवरों की आकृतियां बनाई जानी हैं उनके लिए अहमदाबाद से 12 कारीगर आ गए हैं। एजेंसी ने कबाड़ रखने व आकृतियां बनाने के लिए सेक्टर-34 समेत अन्य जगहों पर स्टोर के लिए जगह देखी है। अगले हफ्ते से काम शुरू करवाया जाएगा। पार्क में जू की तरह प्राकृतिक रूप में हरियाली विकसित की जाएगी। इसके साथ ही शहर से निकलने वाले वेस्ट से जानवरों की आकृतियां बनाई जाएंगी। पार्क में जाने वाले लोगों के खाने-पीने का भी इंतजाम हो इसके लिए वुडेन हट बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

आगे इस पार्क को ओखला बर्ड सेंक्चुरी से भी जोड़ने का प्रस्ताव है। इसके लिए पार्क का एक गेट बर्ड सेंक्चुरी की तरफ बनाया जाएगा। यह पार्क नोएडा में पीपीपी मॉडल का पहला पार्क होगा। अब तक नोएडा अथॉरिटी ने कई बड़े और 100 से ज्यादा पार्क शहर में विकसित किए हुए हैं। सभी पार्क अथॉरिटी की ही देखरेख में हैं। किसी में एंट्री का टिकट नहीं लग रहा है, लेकिन देखरेख अथॉरिटी को महंगी पड़ रही है। यह पार्क पीपीपी मॉडल का होने पर निर्माण से देखरेख तक का जिम्मा एजेंसी का ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



हिल-डुल सकेंगे और आवाज भी होगी
पार्क को फोर डी कांसेप्ट पर बनाया जा रहा है। इस तकनीक का प्रयोग यहां बनाए जाने वाले जानवरों पर किया जाएगा। जो बने तो नकली होंगे, लेकिन उनकी प्रतिक्रिया असली से कम नहीं होगी। असली जानवरों की तरह की हिल-डुल सकेंगे और आवाज भी होगी। साथ ही उनकी पूरी जानकारी के लिए गाइड भी रखे जाएंगे।



बर्ड सेंचुरी से जोड़ने का विचार
इसके लिए एक लिंक रोड भी बनाई जाएगी, जो सीधे बर्ड सेंचुरी को जोड़ेगी। इसके लिए लोगों को बाहर नहीं आना होगा। प्राधिकरण का दावा है कि इस पार्क के निर्माण से नोएडा नया कीर्तिमान हासिल कर सकता है। साथ ही चयनित होने वाली कंपनी दिल्ली में स्थित भारत दर्शन पार्क और वेस्ट ऑफ वंडर जैसे प्रोजेक्ट पर भी काम कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed