{"_id":"5ede88bd8ebc3e9084666b4d","slug":"dilli-noida-border-traffic-noida-news-noi516028248","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली वाले नहीं रोक रहे तो आपको क्या परेशानी है साहब...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली वाले नहीं रोक रहे तो आपको क्या परेशानी है साहब...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली वाले नहीं रोक रहे तो आपको क्या परेशानी जनाब...
नोएडा। दिल्ली सरकारी की ओर से सीमाएं खुलने के बाद सोमवार को एक बार फिर असमंजस की स्थिति दिखी। पुलिस-राहगीरों के बीच दिनभर कहासुनी का सिलसिला जारी रहा। जांच की वजह से डीएनडी फ्लाईवे और चिल्ला (सेक्टर-14ए) कट बॉर्डर पर लंबा जाम लग गया। बिना पास नोएडा में किसी को प्रवेश करने नहीं दिया गया। 40 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच जाम में फंसे लोगों के सब्र ने कई बार जवाब दिया। नोएडा पुलिस से लोगों का बस यही सवाल था कि दिल्ली वाले नहीं रोक रहे तो आपको क्या परेशानी हो रही है...’।
बेरोकटोक दिल्ली गए, वापसी में फंसे
दिल्ली की सीमाएं खुलने के बाद नोएडा से लोग बेरोकटोक चले तो गए, लेकिन वापसी में फंस गए। नोएडा में रहने वालों से भी पास मांगा गया। किसी ने अस्पताल का पर्चा दिखाया तो किसी को नोएडा का निवासी होने का प्रमाण देना पड़ा। इसी तरह दिल्ली से काम के सिलसिले में नोएडा-ग्रेटर नोएडा आने वालों से भी पास मांगा गया। नोएडा पुलिस रोजाना की तरह अलर्ट नजर आई। कोई नौकरी तो कोई बिजनेस का हवाला दे रहा था, लेकिन पुलिस का स्पष्ट कहना था कि वैध पास दिखाओ नहीं तो लौट जाओ’। जिन लोगों के पास वैध पास थे, वो भी घंटो जाम में फंसकर बॉर्डर पार करने के लिए परेशानी झेलते रहे। आपात सेवाओं से जुड़े वाहन भी जाम में फंसे रहे।
भीड़ बढ़ी तो खोलनी पड़ी चार लेन
डीएनडी फ्लाईवे के रास्ते सुबह दिल्ली से नोएडा आने वाले वाहनों का बेतहाशा दबाव देखा गया। आमतौर पर दो लेन से वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा था, लेकिन सोमवार को जाम इतना लंबा लग गया कि चार लेन खोलनी पड़ गई। हर लेन में चेकिंग के बाद ही वाहनों को प्रवेश दिया गया। यहां डीसीपी ट्रैफिक राजेश एस व एडीसीपी रणविजय सिंह सहित अन्य अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए थे।
विज्ञापन
भीड़ जुटने पर पुलिस ने भी खड़े किए हाथ
नोएडा से सटे घनी आबादी वाले न्यू अशोक नगर से सुबह भारी संख्या में लोग नोएडा की तरफ जाने लगे। यहां जाम जैसे हालात बन गए। कोई पैदल तो कोई साइकिल व दुपहिया तो कोई कार लेकर जाने लगा। कुछ देर तक यहां चेकिंग की कार्रवाई चली। इसके बाद रास्ता खोल दिया गया। इसी तरह के हालात शाम को भी दिखाई दिए। झुंडपुरा व हरिदर्शन चौकी बॉर्डर पर भी पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।