फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Digi Vidya Shala will transform the image of government schools.

Noida News: डिजी विद्या शाला से बदलेगी सरकारी स्कूलों की तस्वीर

Wed, 28 Jan 2026 06:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Digi Vidya Shala will transform the image of government schools.
च्च प्राथमिक स्कूल में डिजी विद्या शाला कार्यक्रम की हुई शुरुआत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने के उद्देश्य से एक ग्रुप की इकाई ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में डिजी विद्या शाला कार्यक्रम की शुरुआत की। यह पहल कक्षा चार से आठ तक के छात्रों की पठन-लेखन क्षमता और गणितीय समझ को मजबूत करने पर केंद्रित है जिससे बच्चे प्रारंभिक शिक्षा की ठोस नींव के साथ आगे की पढ़ाई के लिए तैयार हो सके।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने कहा कि सीएसआर के तहत संचालित यह कार्यक्रम एक वर्ष से जिले के कई सरकारी स्कूलों में सफलतापूर्वक चल रहा है। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर आधारित शिक्षण प्रणाली से बच्चों की बुनियादी समझ में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इससे परीक्षा की तैयारी में भी उन्हें सीधा लाभ मिल रहा है। ग्रुप के उपाध्यक्ष पीयूष झा ने कहा कि संस्था का लक्ष्य डिजिटल और व्यक्तिगत सीखने को कक्षा तक पहुंचाकर शिक्षा में वास्तविक और टिकाऊ बदलाव लाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डिजी विद्या शाला केवल तकनीक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने का एक सशक्त माध्यम है। एजुकेशनल इनिशिएटिव्स के सह-संस्थापक श्रीधर राजगोपालन और प्रथम इन्फोटेक फाउंडेशन के सीईओ प्रेम यादव ने बताया कि डिजी विद्या शाला कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को सुदृढ़ करता है। डिजिटल माध्यम से बच्चों को उनकी क्षमता के अनुसार सीखने का अवसर मिल रहा है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषयों में होगा सुधार
तकनीक आधारित व्यक्तिगत सीखने पर आधारित यह कार्यक्रम प्रथम इन्फोटेक फाउंडेशन और एजुकेशनल इनिशिएटिव्स के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इसमें माइंडस्पार्क नामक पर्सनलाइज्ड एडेप्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा रहा है जो प्रत्येक छात्र की सीखने की गति और स्तर के अनुसार अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराता है। इसके माध्यम से हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषयों में बच्चों को व्यक्तिगत सुधारात्मक सहायता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed