{"_id":"645a4b12d96474e87000410a","slug":"dharna-at-jantar-mantar-police-summoned-for-not-arresting-brij-bhushan-noida-news-c-340-1-del1011-12830-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंतर-मंतर पर धरना : बृजभूषण की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस को समन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंतर-मंतर पर धरना : बृजभूषण की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस को समन
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग ने स्पष्टीकरण मांगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार नहीं करने पर नई दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त को समन जारी किया है। इसके अलावा आयोग ने नाबालिग समेत अन्य पीड़ित महिला पहलवानों के 164 सीआरपीसी के तहत संबंधित कोर्ट में बयान दर्ज नहीं कराने पर भी पुलिस से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही, बयान दर्ज करने में विफल रहने वाले संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का विवरण भी मांगा है। आयोग ने पुलिस उपायुक्त को कार्रवाई रिपोर्ट के साथ 12 मई को पेश होने का आदेश दिया है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के अनुसार, उन्होंने यह कार्रवाई पीड़ित महिला पहलवानों से प्राप्त शिकायत के बाद की है। मामले में आज तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इसके अलावा प्राथमिकी दर्ज होने के 10 दिन बीतने के बावजूद आज तक कोर्ट में बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। ब्यूरो