{"_id":"69ad7b6c014e2d7b97089715","slug":"dgsfdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-89527-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मेट्रो की मांग को लेकर दो चरणों में प्रदर्शन करेंगे निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मेट्रो की मांग को लेकर दो चरणों में प्रदर्शन करेंगे निवासी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मेट्रो कनेक्टिविटी की मांग को लेकर सामाजिक संगठन नेफोवा ने रविवार को बैठक का आयोजन किया। बैठक में 15 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की योजना पर चर्चा हुई। बैठक में शामिल अधिकांश सदस्यों ने सुझाव दिया कि मार्च माह तक प्रतीक्षा की जाए। यदि इस महीने मेट्रो परियोजना को लेकर कोई ठोस प्रगति जैसे शिलान्यास या स्पष्ट समय-सारिणी नहीं होती, तो संगठन 5 अप्रैल को नोएडा में एक अनोखा और प्रतीकात्मक प्रदर्शन आयोजित करेगा।
नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने सुझाव दिया कि इस अनोखे प्रदर्शन में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर आने वाली मेट्रो लाइन के नोएडा सेक्टर 52 के अंतिम पिलर पर रस्सी बांधकर उसे खींचने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शन का अगला चरण 19 अप्रैल को दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन होगा, जहां निवासी अपनी मांग को और अधिक प्रभावी ढंग से केंद्र सरकार के समक्ष रखेंगे तथा मेट्रो की आवश्यकता पर आवाज बुलंद करेंगे। बैठक में शामिल सभी सदस्यों ने इन प्रस्तावों पर पूर्ण सहमति व्यक्त की।ब्यूरो