फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgsdfg

Noida News: गर्मी से बढ़ी बिजली की मांग, आपूर्ति हो रही बाधित

Mon, 27 Apr 2026 09:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
dgsdfg
- लोड बढ़ने से हो रही ट्रिपिंग, ब्रेकडाउन होने से आपूर्ति सुचारू करने में हो रही परेशानी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। गर्मी चरम पर पहुंचने से बिजली की मांग बढ़ गई है। बीते दो दिनों में बिजली की मांग सर्वाधिक बनी हुई है। इस दौरान आपूर्ति बहाल रखना निगम के लिए चुनौती बन गया है। किसी बिजलीघर पर ज्यादा लोड पहुंचने से हो रहे ब्रेकडाउन को दोबारा बहाल करने में दिक्कतें आ रही हैं। अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया कि गर्मी बढ़ने की वजह से बिजली की मांग बढ़ी है। इन दिनों पीक पर लोड चल रहा है। मांग बढ़ने के कारण निगम की तैयारियां भी ध्वस्त होती जा रही हैं। एसी चलने की बढ़ती संख्या से आपूर्ति बिगड़ रही है। शहर में सोमवार को भी कई जगहों पर आपूर्ति व्यवस्था बिगड़ी। जिससे उपभोक्ताओं को गर्मी का सामना करना पड़ा। बार-बार ट्रिपिंग ने भी उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ाईं। गर्मी इतनी ज्यादा हो गई है कि ट्रांसफार्मर का तापमान भी निर्धारित से ज्यादा पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed