{"_id":"69b03645678b21af12051744","slug":"dgfdsg-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-4794-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: क्रिकेट मैच में बहस के बाद चले लाठी-डंडे और रॉड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: क्रिकेट मैच में बहस के बाद चले लाठी-डंडे और रॉड
विज्ञापन
-घर में घुसकर मारपीट करने वाले 17 लोगों पर केस दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना सिटी के रबूपुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला कंचन में क्रिकेट मैच खेलने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पीड़ित आकाश की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 3 मार्च को गांव में क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा था। मैच के दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। वहां मौजूद कुछ लोगों ने उस समय बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। लेकिन शाम को मामले ने फिर तूल पकड़ लिया। गांव चांदन निवासी भारतपाल, अमित, सुमित, ऋषि, धनेश, सुरेंद्र, मुकेश, राकेश, नीरज और नरेंद्र समेत कुल 17 लोग मुकेश के घर पहुंच गए। सभी ने वहां पहुंचकर गाली-गलौज की और घर में मौजूद महिलाओं से भी अभद्रता की। परिवार ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना के बाद पीड़ितों ने रबूपुरा थाने में शिकायत दी थी, जिसके बाद अब केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।