फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgfd

Noida News: फुट ओवरब्रिज के नीचे लग रहा ऑटो दरबार, राहगीर हो रहे परेशान

Wed, 24 Jun 2026 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
dgfd
- राहगीरों की राह में ऑटो चालकों का अड़ंगा, रोज खड़ी हो रही समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौर सिटी मॉल के पास बने फुट ओवरब्रिज के नीचे ऑटो चालकों के जमावड़े से राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि ऑटो चालकों ने यहां अनौपचारिक रूप से ऑटो स्टैंड बना रखा है, जिससे पैदल यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
फुट ओवरब्रिज से नीचे उतरते ही कई ऑटो चालक यात्रियों को घेर लेते हैं और उनसे उनके जाने वाले स्थान के बारे में पूछकर ऑटो में बैठने के लिए कहते हैं। इस दौरान सीढ़ियों के आसपास भीड़ लग जाती है, जिससे पैदल चलने वालों को निकलने में दिक्कत होती है। राहगीरों का कहना है कि सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्थिति और भी खराब हो जाती है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार लोगों को भीड़ के बीच से निकलकर सड़क तक पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन


लोगो का कहना है कि फुटओवर ब्रिज लोगों की सुरक्षित आवाजाही के लिए बनाया गया है, लेकिन उसके नीचे ऑटो चालकों के कब्जे जैसी स्थिति बन जाने से इसका उद्देश्य प्रभावित हो रहा है। लोगों ने ट्रैफिक पुलिस और संबंधित विभाग से इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है, जिससे राहगीरों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed