{"_id":"6a1ef2b17da3104e160b7d56","slug":"dfsgfdg-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-7436-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 10 साल के बच्चे से मारपीट का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 10 साल के बच्चे से मारपीट का वीडियो वायरल
विज्ञापन
-परिजनों ने कोतवाली में की शिकायत, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
रबूपुरा (संवाद)। यमुना सिटी के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में 10 साल के बच्चे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। वहीं मारपीट की यह घटना इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है, जो अब वायरल हो रहा है। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
गांव मेहंदीपुर बांगर निवासी ताहिर ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम उनका 10 वर्षीय बेटा मोहम्मद ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। रास्ते में पड़ोस के एक व्यक्ति ने उनके बेटे को रोककर उसके साथ जमकर मारपीट की। घटना के बाद बच्चा घर पहुंचा और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें मारपीट की घटना कैद होने का दावा किया गया है। पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि जब वह मामले की शिकायत करने और आरोपित से बातचीत करने पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। एसएसआई अश्वनी यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।