Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsgfd

Noida News: जमीन पर नहीं सुलझी बात तो टावर पर चढ़ गई पत्नी, पुलिस ने सकुशल उतरवाया

Fri, 06 Nov 2026 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
dfsgfd
- टावर पर चढ़ने के बाद पुलिस को फोन कर कहा, समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लगा दूंगी छलांग
विज्ञापन


- आधे घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एवीजे हाइट्स सोसाइटी के पास एक महिला अचानक हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गई। टावर से ही महिला ने पुलिस को फोन कर साफ कह दिया कि उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह अपनी जिंदगी खत्म कर लेगी। इसके बाद शुरू हुआ पुलिस का करीब आधे घंटे का रेस्क्यू और समझाने-बुझाने का सिलसिला। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद महिला को सकुशल नीचे उतार लिया गया।
पुलिस के मुताबिक महिला की पहचान पुष्पा (35) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला का अपने पति के साथ विवाद चल रहा है। महिला के दो बच्चे है। उसका पति उससे अलग रहता है और दादरी में रह रहा है। महिला का कहना था कि उसकी समस्याओं का समाधान कराया जाए और उसके पति से बातचीत कराई जाए। इसी मांग को लेकर वह हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई थी।
विज्ञापन

महिला के टावर पर चढ़ने और आत्महत्या की चेतावनी देने की सूचना से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पहले महिला को शांत कराया और उसकी बात सुनी। इसके बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारने में सफलता मिली। पुलिस ने महिला के पति को भी मौके पर बुलवाया है। उससे पूछताछ कर दोनों के बीच चल रहे विवाद की जानकारी जुटाई जा रही है। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed