Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsgfd

Noida News: मकान कब्जाने पहुंचा गाजियाबाद का हिस्ट्रीशीटर, विरोध करने पर परिवार से की मारपीट

Mon, 09 Nov 2026 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
dfsgfd
हिस्ट्रीशीटर ने साथियों के साथ घर पर किया कब्जा, परिवार को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

- मकान मालिक का आरोप, घर में घुसकर की मारपीट, पिस्टल और लाठी-डंडे लेकर पहुंचे थे आरोपी
नोएडा। गढ़ी चौखंडी गांव में एक मकान पर जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गाजियाबाद के हिस्ट्रीशीटर राकेश यादव ने अपने साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार को डराकर मकान खाली करने का दबाव बनाया गया और विरोध करने पर मारपीट भी की गई। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
छिजारसी कॉलोनी, सेक्टर-63 निवासी दीपेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। दीपेश ने करीब आठ महीने पहले गढ़ी चौखंडी गांव में एफएनजी के पास 230 वर्ग गज का एक प्लॉट खरीदा था। उन्होंने इस पर चार कमरे और बाथरूम समेत अन्य निर्माण कराकर परिवार के साथ रहना शुरू किया था। मकान की रजिस्ट्री 21 फरवरी 2026 को कराई गई थी और परिवार शांतिपूर्वक रह रहा था। दीपेश का आरोप है कि पांच मार्च को तैयब सैफी अपने पिता आस मोहम्मद के साथ उनके मकान पर पहुंचा। दोनों ने मकान के मालिकाना हक को लेकर विवाद शुरू किया। इसके बाद राकेश यादव उर्फ प्रमुख भी वहां आया, जो गाजियाबाद के कविनगर का हिस्ट्रीशीटर है। राकेश यादव खुद को बड़ा गैंगस्टर बताकर परिवार पर दबाव बनाने लगा। उसने अपने चार-पांच अज्ञात साथियों के साथ मिलकर मकान पर जबरन कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने दीपेश और उनके परिवार के साथ मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पिस्टल और लाठी-डंडे लेकर पहुंचे थे। उन्होंने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) दीक्षा सिंह ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दीपेश की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। तैयब सैफी, राकेश यादव उर्फ प्रमुख और चार-पांच अज्ञात साथियों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed