{"_id":"6abbda70335283ae3501e3dc","slug":"dfsgf-grnoida-news-c-1-noi1095-4780028-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सोशल मीडिया पर तमंचा-कारतूस लहराने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सोशल मीडिया पर तमंचा-कारतूस लहराने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर तमंचा-कारतूस लहराने का वीडियो वायरल
नोएडा। सोशल मीडिया पर एक युवक के हाथ में तमंचा और कारतूस लेकर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। करीब आठ सेकंड के वायरल वीडियो में युवक तमंचे के साथ आठ कारतूस दिखाता नजर आ रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना भी चल रहा है। पोस्ट पर आपत्तिजनक अंदाज में एक टिप्पणी भी लिखी गई है। वीडियो सामने आने के बाद फेज-1 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वायरल वीडियो की जांच कर युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कहां और कब बनाया गया था। पुलिस टीम युवक के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। हालांकि, बुधवार देर रात तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर युवक की तलाश की जा रही है।