{"_id":"6ab66ef97ad957df790887ad","slug":"dfsgdfg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-107178-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हादसे में युवती की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हादसे में युवती की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
विज्ञापन
- ओमीक्रान सेक्टर के पास 20 नवंबर 2025 को हुआ हादसा
- न्यायालय के आदेश पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। ओमीक्रान सेक्टर के समीप तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटने से हादसे में कार सवार युवती अंशु शर्मा की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई थी। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि काशीराम कॉलोनी निवासी पंकज ने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनकी बहन अंशु शर्मा 20 नवंबर 2025 को अंकित भाटी के साथ कार में सवार होकर पैरामाउंट सोसाइटी से काशीराम कॉलोनी स्थित अपने घर जा रही थीं। कार अंकित भाटी चला रहा था। आरोप है कि ओमीक्रान सेक्टर के समीप चालक ने कार को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाया। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में अंशु शर्मा को गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली दादरी पुलिस ने अंकित भाटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।