फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsgdf

Noida News: रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली बड़ी राहत

Thu, 27 Aug 2026 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
dfsgdf
-घने काले बादलों के बीच दोपहर 3 बजे के बाद शहर के कई हिस्सों में तेज झमाझम बारिश हुई
विज्ञापन

-अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। रक्षाबंधन के पर्व से एक दिन पहले नोएडा वासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। सुबह से जारी भीषण तपिश और चिपचिपी गर्मी के बाद दोपहर को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। घने काले बादलों के बीच दोपहर 3 बजे के बाद शहर के कई हिस्सों में तेज झमाझम बारिश हुई, ऐसे में पूरे शहर का मौसम सुहाना हो गया।



बता दें कि बृहस्पतिवार को दिन की शुरुआत धूप और असहनीय उमस के साथ हुई थी। दिन चढ़ने के साथ ही उमस भी बढ़ती जा रही थी। त्योहार की खरीदारी के सिलसिले में बाजारों में निकले लोग पसीने से तरबतर हो रहे थे। पंखे और कूलर भी उमस के आगे बेअसर साबित हो रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे के बाद आसमान में अचानक बादलों का घिरना शुरू हो गया। ठंडी हवाओं के साथ शुरू हुई तेज बारिश ने देखते ही देखते पूरे शहर को भिगो दिया। सेक्टर-18, अट्टा मार्केट, सेक्टर-62 और एक्सप्रेसवे सहित कई प्रमुख इलाकों में करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

तापमान में 4 डिग्री की गिरावट हुई : झमाझम बारिश से शहर के तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही आद्रता 94 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं, नोएडा का एक्यूआई 153 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 119 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज रहेगी बारिश राहत : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बारिश से आज हल्की राहत रहेगी। ऐसे में हल्की धूप के साथ ही बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। इसके साथ ही तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article