{"_id":"6b099c16afa0e614fe0a2a82","slug":"students-present-designs-for-modern-people-rooms-in-digibank-challenge-amity-team-emerges-as-winner-in-noida-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: डिजीबैंक चैलेंज में छात्रों ने पेश किए आधुनिक 'पीपल्स रूम' के डिजाइन, एमिटी की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: डिजीबैंक चैलेंज में छात्रों ने पेश किए आधुनिक 'पीपल्स रूम' के डिजाइन, एमिटी की टीम बनी विजेता
Fri, 27 Nov 2026 09:22 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 27 Nov 2026 09:22 PM IST
सार
डिजीबैंक चैलेंज 2026 के नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा संस्करण में वास्तुकला महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने सार्वजनिक स्थानों को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन प्रस्ताव प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
एमिटी की टीम बनी विजेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डिजीबैंक चैलेंज 2026 के नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा संस्करण में वास्तुकला महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने सार्वजनिक स्थानों को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन प्रस्ताव प्रस्तुत किए। पीपल्स रूम विषय पर आयोजित इस अंतर-महाविद्यालयीय प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर 18 स्थित किया गया।
विज्ञापन
आयोजकों ने बताया कि इसका उद्देश्य शहरों की वास्तविक समस्याओं को वास्तुकला शिक्षा से जोड़ना और विद्यार्थियों को उनके व्यावहारिक समाधान सुझाने का अवसर देना है। इस संस्करण में विद्यार्थियों ने ऐसे सार्वजनिक स्थान की परिकल्पना की, जहाँ लोग मिल सकें, समय बिता सकें और शहर से जुड़ाव महसूस कर सकें।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा की टीम स्पेशलिस्ट को मिला। टीम में विनय त्यागी, तरंग सिंह, अनुश्री रवींद्र लांडे और लवली चौधरी शामिल हैं। द्वितीय स्थान अर्बन एस्चुएरी टीम ने प्राप्त किया। इसके सदस्य अनुष्का गौर, समयरा असिजा, तविषा दीक्षित और कुंवर रुद्र प्रताप सिंह हैं। तृतीय स्थान स्नेहा व नितिन की टीम को मिला, जिसमें स्नेहा शर्मा और नितिन कुमार शामिल हैं। निर्णायक मंडल में पर्ल अकादमी, नई दिल्ली के प्रो. तपन के. चक्रवर्ती, एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा के स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग के निदेशक प्रो. आनंद खत्री और एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा के फैकल्टी ऑफ आर्किटेक्चर, प्लानिंग एंड डिजाइन के डीन प्रो. (डॉ.) देवेंद्र प्रताप सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
आयोजकों की योजना विद्यार्थियों के डिजाइन प्रस्तावों को पहले नोएडा प्राधिकरण और इसके बाद केंद्र सरकार के संबंधित विभागों के समक्ष प्रस्तुत करने की है, ताकि नागरिकों की जरूरतों पर आधारित संभावित समाधानों पर विचार किया जा सके। स्थानीय स्तर पर शुरू हुई इस पहल को पहले दिल्ली एनसीआर और फिर राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की योजना है। आगामी प्रतियोगिताओं में विभिन्न शहरों की समस्याओं पर विद्यार्थियों से डिजाइन समाधान आमंत्रित किए जाएंगे। अगले एनसीआर संस्करण के लिए जनवरी 2027 के अंत तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है।
