फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsg

Noida News: जिम्स में थप्पड़ कांड पर डॉक्टर की तहरीर पर नर्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 11 Oct 2026 08:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
dfsg
फोटो
विज्ञापन


-अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने दी हड़ताल की चेतावनी
-डिस्चार्ज समरी को लेकर शुरू हुआ विवाद पहुंचा थाने
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में शनिवार को स्टाफ नर्स नीतू चपराना और डॉक्टर राहुल सिंह के बीच हुआ विवाद तूल पकड़ गया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान नर्स ने डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने विरोध जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की और हड़ताल की चेतावनी दी। पुलिस ने मामले में रविवार को डॉक्टर की तहरीर पर स्टाफ नर्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार विवाद की शुरुआत डिस्चार्ज समरी को लेकर महिला डॉक्टर पल्लवी और नर्स के बीच हुई कहासुनी से हुई थी। बाद में डॉक्टर राहुल सिंह ने हस्तक्षेप किया तो नर्स से उनकी भी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि नर्स ने पहले प्रबंधन से शिकायत की थी, लेकिन समाधान नहीं निकला। इसके बाद मामला बिगड़ गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अस्पताल परिसर में दोनों पक्षों के बीच विवाद होता दिख रहा है। वहीं रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने आरोपी नर्स को निलंबित करने और उसके कार्रवाई की मांग की है। वहीं जिम्स निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि पुलिस को शिकायत दी गई है। वहीं कासना पुलिस के मुताबिक डॉक्टर और नर्स दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। जबकि कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि डॉ. राहुल की तहरीर पर नर्स नीतू चपराना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed