फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsg

Noida News: दिवाली से पहले तैयार होंगे सेक्टर-94 और 132 के नए बिजलीघर

Fri, 25 Sep 2026 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
dfsg
- आरडीएसएस योजना के तहत बन रहे 33/11 केवी उपकेंद्रों का एमडी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। विद्युत निगम के पश्चिमांचल जोन के एमडी रवीश गुप्ता ने शुक्रवार को निरीक्षण करते हुए शहर में चल रहे कार्यों की स्थिति जानी। आरडीएसएस के तहत बनाए जा रहे नए बिजलीघरों का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सेक्टर-94 और सेक्टर-132 में निर्माणाधीन 33/11 केवी बिजलीघरों का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को दिवाली से काम पूरा कर आपूर्ति सुचारू करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान एमडी ने बिजलीघरों में चल रहे निर्माण कार्य, विद्युत उपकरण और अन्य बुनियादी ढांचे की प्रगति देखी।

बढ़ती मांग के अनुरूप मजबूत होगी आपूर्ति : सेक्टर-94 और सेक्टर-132 में नए बिजलीघरों के निर्माण से आसपास के क्षेत्रों का विद्युत वितरण नेटवर्क मजबूत होगा। इससे बढ़ती बिजली मांग के अनुरूप आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने में मदद मिलेगी। निर्माणाधीन बिजलीघरों के निरीक्षण के बाद एमडी ने सेक्टर-132 स्थित पुराने 33/11 केवी बिजलीघर का भी निरीक्षण किया। यहां हाल ही में 10 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article