{"_id":"6af9d7290f626de7a30ba4df","slug":"dfsg-grnoida-news-c-1-1-noi1365-4938720-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कटप्पा समेत समेत चार तस्कर गिरफ्तार, 3.35 किलो गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कटप्पा समेत समेत चार तस्कर गिरफ्तार, 3.35 किलो गांजा बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सेक्टर-113, फेज-1, फेज-2 और फेज-3 थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान आरोपियों को पकड़ा। इनके कब्जे से कुल 3.35 किलो गांजा बरामद हुआ है। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने सेक्टर-71 अंडरपास के पास श्मशान घाट के नजदीक से बानू (39) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 750 ग्राम गांजा मिला। पूछताछ में उसने बताया कि वह दिल्ली से गांजा लाकर यहां बेचती थी। वहीं, फेज-2 थाना पुलिस ने भंगेल में श्मशान घाट के पास नाले की सड़क से राजकुमार उर्फ कटप्पा (20) को 900 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। फेज-1 थाना पुलिस ने सेक्टर-14 गंदे नाले की पटरी से हरौला निवासी पुनीत (32) को 1.1 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गांजा बेचकर अपना खर्च चलाता था।
इसके अलावा फेज-3 थाना पुलिस ने मामूरा बिजली घर कट के पास से धीरज पाठक (26) को 600 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा। पुलिस के अनुसार, आरोपी दिल्ली और अन्य जगहों से गांजा लाकर नोएडा में राहगीरों और स्थानीय लोगों को महंगे दाम में बेचते थे। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।