{"_id":"6b045bedda8766d1e301d8d9","slug":"dfgsfdg-grnoida-news-c-1-noi1095-4963662-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: न हेलमेट की फिक्र, न चालान का डर... ट्रैफिक नियमों को दिखा रहे ठेंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: न हेलमेट की फिक्र, न चालान का डर... ट्रैफिक नियमों को दिखा रहे ठेंगा
विज्ञापन
- लो-स्पीड नॉन-आरटीओ वाहन तोड़ रहे निया
क्विक कॉमर्स कंपनियों की डिलीवरी में सबसे ज्यादा इस्तेमाल
-रेड लाइट और रॉन्ग साइड चलने से भी नहीं कर रहे परहेज
राजकुमार शर्मा
नोएडा। शहर की सड़कों पर इन दिनों लो-स्पीड नॉन-आरटीओ वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मुख्य सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों तक ऐसे वाहन आसानी से दौड़ते देखे जा सकते हैं। इन वाहनों की अधिकतम निर्धारित गति 25 किलोमीटर प्रति घंटा होती है। नियमों के तहत इनके लिए पंजीकरण और नंबर प्लेट की बाध्यता नहीं होती। साथ ही हेलमेट पहनने की भी अनिवार्यता नहीं है। इसी छूट का फायदा उठाकर कई चालक यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
खासकर क्विक कॉमर्स कंपनियों के डिलीवरी कर्मचारी इन वाहनों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। चालान कटने का डर नहीं होने के कारण कई चालक लालबत्ती पार करने और गलत दिशा में वाहन चलाने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। इससे सड़क पर दूसरे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ रहा है।
हैरानी की बात यह है कि कुछ लोग इन वाहनों की गति बढ़वाकर 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक करवा रहे हैं। ऐसे में 25 किलोमीटर प्रति घंटे की निर्धारित गति वाले वाहन तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इससे न केवल चालक बल्कि अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ रही है। लगातार बढ़ते इस्तेमाल और नियमों की अनदेखी के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से ऐसे वाहन चालकों के हौसले बुलंद हैं।