{"_id":"6acba02d909d63857600657f","slug":"dfgsfd-grnoida-news-c-491-1-rgh1003-11391-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यूनिवर्सिटी से लौट रहे दो भाइयों पर कुल्हाड़ी-डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यूनिवर्सिटी से लौट रहे दो भाइयों पर कुल्हाड़ी-डंडों से हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। नोएडा इंटरनैशनल यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम से लौट रहे फरीदाबाद निवासी दो भाइयों पर यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। फरीदाबाद निवासी नईम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात वह अपने भाई मोहिन के साथ नोएडा इंटरनैशनल यूनिवर्सिटी में पंजाबी गायक के लाइव कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। देर रात घर लौटते समय यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर कार सवार तीन लोगों ने उनकी गाड़ी रोककर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया। दोनों भाइयों ने कार से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने रविवार को हरियाणा के छायसा निवासी अनुज, विनय और तुषार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।