{"_id":"6a1efd2cf97ddce0f20d7dcf","slug":"dfgsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4352230-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हरियाणवी गाने बजाकर 180 की रफ्तार पर चलाई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हरियाणवी गाने बजाकर 180 की रफ्तार पर चलाई कार
विज्ञापन
- नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे की है वीडियो, इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही वीडियो
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक कार 180 किमी की रफ्तार से चल रही है। वायरल हो रही वीडियो युवक ने खुद रिकार्ड करके अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। वीडियो देख अन्य लोगों ने भी इसे शेयर करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
वायरल वीडियो 19 सेकेंड की है। वीडियो के बैकग्राउंड में हरियाणवी गाने भी बज रहे हैं। पहले कार 160 की रफ्तार पर चल रही है फिर कुछ ही सेकेंड में कार को 180 की रफ्तार पर दौड़ाया गया। मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ये वीडियो तेजी से वायरल हुई। अन्य यूजर्स ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने लिखा कि एक्सप्रेसवे पर कार की निर्धारित गति 100 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इतने सारे कैमरे लगे होने के बाद भी चालक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वीडियो को पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान करके कार्रवाई की जाएगी।