फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgh

Noida News: आभूषण बनाने वाली अंतरराष्ट्रीय कंपनी से सोना चोरी, दो कर्मचारियों पर आरोप

Sun, 01 Mar 2026 08:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
dfgh
आभूषण बनाने वाली अंतरराष्ट्रीय कंपनी से सोना चोरी, दो कर्मचारियों पर आरोप
विज्ञापन

-कंपनी प्रबंधन ने फेज-2 थाने में दर्ज करवाई प्राथमिकी, रोजा खोलने को फल लेने के बहाने निकले कर्मचारी वापस नहीं लौटे

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। फेज-2 एनएसईजेड में सोने के आभूषण बनाकर विदेश में बेचने वाली कंपनी से सोना चोरी होने की घटना सामने आई है। आरोप कंपनी के दो कर्मचारियों पर लगा है। प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने फेज-2 थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा के जींद निवासी मनोज कुमार ने दी गई शिकायत में बताया है कि वह एनएसईजेड गोल्ड क्राफ्ट इंटरनेशनल कंपनी में प्रबंधक के पद पर काम करते हैं। कंपनी में स्वर्ण के आभूषण बनाकर विदेशों में निर्यात किए जाते हैं। कंपनी में पश्चिम बंगाल के जिला हावड़ा निवासी अबीर मलिक और मकसूद अली आभूषण बनाने का काम करते थे। दोनों लोग 25 फरवरी को कंपनी परिसर में कार्य कर रहे थे। उसी दिन लगभग सात बजे कर्मचारी मकसूद अली और अबीर रोजा खोलने के लिए फल लाने को कंपनी से बाहर गए। उस समय दोनों के पास 57.11 ग्राम सोना शेष था। आरोप है कि उसके बाद दोनों कर्मचारी वापस नहीं लौटे। आरोपियों के नोएडा स्थित निवास ठिकाने पर जाकर देखा, लेकिन वहां भी दोनों नहीं मिले। थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed