{"_id":"6a3e84ba2f08cf80240be261","slug":"dfgfsd-grnoida-news-c-1-noi1095-4437126-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीटी स्कैन के नाम पर रुपये मांगने की जांच शुरू, कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीटी स्कैन के नाम पर रुपये मांगने की जांच शुरू, कमेटी गठित
विज्ञापन
-सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल का मामला, तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में सीटी स्कैन के नाम पर 1000 रुपये मांगने के मामले अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ. एचएम लावानिया ने कमेटी गठित कर जांच शुरू करवा दी है। जांच के लिए अस्पताल में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इसमें वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अरविंद कुशवाहा, परामर्शदाता रेडियोलॉजिस्ट डॉ. निरुपमा आत्रेय और ऑर्थो सर्जन डॉ. बृजेश कुमार सिंह को कमेटी के सदस्यों के रूप में नियुक्त किया गया है, इन्हें दो दिन में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।
बता दें कि एक दिन पहले जिला अस्पताल में सीटी स्कैन के नाम पर मरीज से एक हजार रुपये मांगने की बात सामने आई थी। शिकायत के अनुसार, अस्पताल के इंटर्न ने पैसे लेने के लिए किसी तीसरे व्यक्ति के पास भेजा था। तीसरे संबंधित व्यक्ति से मिलने पर उन्होंने 1000 रुपये ऑनलाइन नहीं नगद लेने की बात कही। जब भुगतान नहीं हो पाया तो पंजीकरण करने से भी मना कर दिया। अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ. एचएम लावानिया ने बताया कि इस संबंध में शिकायत मिली है और इसीलिए जांच कमेटी गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कमेटी के तीन सदस्यों को शिकायत पत्र के आधार पर दो दिन में जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद रिपोर्ट सौंपनी होगी। इसके बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।