{"_id":"6a9d84aa2562b53be60b00e8","slug":"dfgfds-grnoida-news-c-1-noi1095-4694138-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को कुचला, मौत
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-63 में ड्यूटी खत्म कर साइकिल से घर लौट रहे कंपनी कर्मी को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण गजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस ने गाड़ी की पहचान नोएडा की बताई है। मृतक के पिता की शिकायत पर सेक्टर-63 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एटा के मेहनी गांव निवासी सूरजपाल का 36 वर्षीय बेटा गजेंद्र सिंह चोटपुर कॉलोनी में किराये पर रहता था। वह सेक्टर-63 स्थित कंपनी में काम करते थे। शिकायत के अनुसार 4 सितंबर की रात करीब आठ बजे गजेंद्र ड्यूटी खत्म कर कंपनी से घर लौट रहे थे। तभी पीछे से तेज गति में आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। मृतक के पिता सूरजपाल ने 5 सितंबर को सेक्टर-63 थाने में शिकायत देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।