फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfg

Noida News: रिश्ते में आई दरार से तनाव में थी युवती, आरोपी युवक गिरफ्तार

Sun, 23 Nov 2025 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
dfg
फोटो
विज्ञापन

-सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर दर्ज किया केस
-मिगेशन ट्विन्स सोसाइटी में रहने वाली युवती आत्महत्या किए जाने का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मिगेशन ट्विन्स सोसाइटी में रहने वाली युवती, युवक के शादी से इनकार करने के बाद से तनाव में थी। यह बात परिजनों ने सूरजपुर कोतवाली पुलिस को पूछताछ में बताई । पुलिस की ओर से मामले में मृतका के भाई पिंटू राणा की शिकायत पर गांव इस्सोपुरटील थाना कांधला शामली के रक्षित के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिग्शन ट्विन्स सोसाइटी में मुजफ्फरनगर की रहने वाली शालू (22) ने 16वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। युवती एक बीपीओ में काम करती थी। उसके साथ ही चार अन्य दोस्त भी इस फ्लैट भी रहते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शालू पिछले कुछ महीनों से मानसिक तनाव में थी। उसकी करीबी दोस्त रक्षित से शादी को लेकर विवाद था। कुछ समय पहले तक शालू युवक से शादी करने की इच्छा जताती थी और दोनों परिवार भी इस संबंध पर बात कर रहे थे। युवती ने परिजन को बताया था कि रक्षित और वह दोनों प्यार करते हैं। रक्षित ने युवती से शादी का भी वादा किया था।
विज्ञापन

लेकिन लगभग दो माह पहले हालात बदल गए थे। जब शालू घर आई तो वह बहुत उदास थी। युवक उससे बात नहीं कर रहा है और शादी से इंकार कर दिया था। पिछले एक हफ्ते से ज्यादा वह तनाव में थी। 21 नवंबर की शाम उसने अपनी बहन राखी को फोन कर फिर बताया कि युवक ने शादी से मना कर दिया है। इसके बाद युवती ने फोन काट दिया था। फोन के बाद शालू ने अपनी लोकेशन शेयर की थी, वह अपने फ्लैट में अकेली थी। कुछ देर बाद परिजन पहुंचे तो देखा कि युवती ने आत्महत्या कर ली थी। युवक के शादी से इंकार और लगातार दूरी बनाने की वजह से शालू मानसिक रूप से टूट गई थी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed