{"_id":"68f25604dcabceb0310af8bc","slug":"dffadsf-grnoida-news-c-1-gnd1002-3530210-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वसूली के मामले में एओए के पूर्व अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वसूली के मामले में एओए के पूर्व अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पर केस
विज्ञापन
- फर्जी साइन कर बिल्डर कंपनी से वसूली का आरोप
- कोर्ट के आदेश पर कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, जांच जारी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फर्जी साइन कर बिल्डर कंपनी से वसूली करने के मामले में सेक्टर-70 स्थित पैन ओएसिस सोसाइटी के पूर्व एओए अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष समेत अन्य के खिलाफ कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। आरोप है कि ये लोग सोसाइटी निवासियों का फर्जी साइन कर क्लेम कर बिल्डर कंपनी से रकम वसूलते थे। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पैन रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि पुनीत कुमार मलिक ने कोर्ट में अर्जी दी है कि पैन ओएसिस सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ वर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष आरबी पांडेय समेत अन्य लोग कंपनी से जबरन धन वसूलने की कोशिश कर रहे हैं। कंपनी का कहना है कि पैन रजिस्ट्री फोरम नाम से एक फर्जी व अपंजीकृत समूह बनाया गया है, जिसके माध्यम से त्रिपक्षीय सब-लीज रजिस्ट्री प्रक्रिया में बाधा पहुंचाई जा रही है। आरोप है कि इन लोगों ने सोसायटी निवासियों के नाम पर फर्जी साइन कर झूठी शिकायत कर रहे हैं। वहीं इस बात की जानकारी निवासियों को हुई तो वे लोग बिल्डर कंपनी से साइन को फर्जी बताया, तब जाकर मामला सामने आया। कंपनी की तरफ से पहले थाना फेस-3 में 24 फरवरी 2025 को शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाली प्रभारी ध्रुवभूषण दुबे का कहना है कि इस मामले की जांच की जता रही है।