{"_id":"6a258d5f56c3b5754503d511","slug":"development-works-worth-rs-144-crore-approved-in-dadri-assembly-constituency-noida-news-c-23-1-lko1064-96800-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दादरी विधानसभा क्षेत्र में 1.44 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दादरी विधानसभा क्षेत्र में 1.44 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी
विज्ञापन
दादरी विधानसभा क्षेत्र में 1.44 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी
-सड़क, सीसी रोड और इंटरलॉकिंग मार्गों का निर्माण कराया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी इलाकों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनसुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगभग 1.44 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। इन कार्यों के तहत सड़क, सीसी रोड और इंटरलॉकिंग मार्गों का निर्माण कराया जाएगा।
दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने बताया कि ग्राम कुलेसरा के आदर्श बिहार क्षेत्र में कृष्ण पाल के मकान से उमेश त्यागी के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस पर 9.75 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा श्रीकांत यादव के मकान के निकट इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण 6.06 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हेरिटेज स्कूल के पास सीसी रोड का निर्माण 42.45 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। श्रीराम कॉलोनी में इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य पर 69.02 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सुत्याना गांव में 200 मीटर लंबी सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। इस पर 17.33 लाख रुपये की लागत आएगी। विधायक तेज पाल सिंह नागर ने कहा कि इन सभी विकास कार्यों पर करीब 1.44 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।