Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Development work worth Rs 46.85 lakh will be done in two wards.

Noida News: दो वार्डाें में होंगे 46.85 लाख के विकास कार्य

Thu, 30 Oct 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Development work worth Rs 46.85 lakh will be done in two wards.
वार्ड 18 में विकास कार्यों का शिलान्यास करने पहुंची मेयर सुमन बहमनी व अन्य।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। वार्ड 18 और आठ में 46.85 लाख रुपये से विभिन्न गलियों का निर्माण किया जाएगा। वार्ड 18 की नंदा कॉलोनी में 39.88 लाख की लागत से मुख्य गली से लगती सात गलियों का निर्माण किया जाएगा। इधर, वार्ड 8 में गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के नजदीक छोटी लाइन से रेलवे रोड तक 6.97 लाख की लागत से नामधारी वाली गली का निर्माण किया जाएगा। बुधवार को मेयर सुमन बहमनी ने वार्ड 18 के पार्षद उज्जवल ठाकुर, वार्ड 8 से पार्षद विभोर पाहुजा की उपस्थिति में इन विकास कार्यों का शिलान्यास किया और नारियल फोड़कर गलियों के निर्माण का शुभारंभ किया।



मेयर ने बताया कि दोनों विकास कार्य होने से क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों को लाभ होगा। गलियां बनने से नागरिकों को आसान राह मिलेगी। साथ ही पानी निकासी की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम के हर वार्ड के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा मुख्य उद्देश्य है। इसी को ध्यान में रखकर बिना भेदभाव हर वार्ड में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार द्वारा नगर निगम क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए जा रहे है। अनेक बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए गए है। शहरवासियों को शुद्ध व स्वच्छ वातावरण के साथ अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन सग्गड़, संध्या रावत, निगम अभियंता मृणाल जेयसवाल, जेई अरविंद कुमार, जेई अजय कुमार, संदीप बजाज, दीपक, सिदक कुमार, पारुल खन्ना, कपिल दुआ, महिंद्र धनधाेना, भंवर जोत सिंह, अतुल ग्रोवर, दीपक, रतनजोत शर्मा, राजेश शर्मा, संजय शर्मा, शंभू वर्मा आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed