फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Development projects transform the landscape of amenities in Dadri.

Noida News: विकास परियोजनाओं से दादरी में बदली सुविधाओं की तस्वीर

Fri, 18 Sep 2026 06:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Development projects transform the landscape of amenities in Dadri.
दादरी व क्षेत्र में विकास कार्य को लेकर प्रेस वार्ता करते हुए विधायक तेजपाल सिंह नागर व चेयरमैन
-विधायक तेजपाल नागर ने गिनाईं सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल क्षेत्र की योजनाएं; 80 करोड़ से 100 बेड के अस्पताल का होगा निर्माण
विज्ञापन

दादरी (संवाद)। विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि नगर और क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दादरी को ग्रेटर नोएडा से जोड़ने के लिए ओवरब्रिज और जीटी रोड को जोड़ने के लिए रूपवास बाईपास का निर्माण कराया गया है। रेलवे रोड से नहर बाईपास बनने से गाजियाबाद की ओर आने-जाने वाले लोगों को राहत मिली है। जीटी रोड स्थित मिहिर भोज कॉलेज में पब्लिक लाइब्रेरी और जारचा रोड पर कम्युनिटी हॉल का निर्माण कराया गया है। विधायक ने बताया कि करीब 8.50 करोड़ रुपये की लागत से जीटी रोड, जारचा रोड और बिसाहड़ा-एनटीपीसी रोड का चौड़ीकरण कराया गया है। रेलवे रोड के सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण का काम भी कराया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 80 करोड़ रुपये की लागत से 100 बेड के अस्पताल का शिलान्यास जल्द होगा। अस्पताल में 35 विशेषज्ञ डॉक्टर होंगे। युवाओं के लिए खेल स्टेडियम और मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग सेंटर भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed