फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Devar threatened to burn his face with acid

देवर ने दी तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी

Sun, 03 Nov 2019 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Devar threatened to burn his face with acid
देवर ने दी तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी
विज्ञापन

नोएडा। एक सिरफिरे देवर ने फोन पर भाभी को तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी दी है। आरोपी, पीड़िता पर साथ रहने के लिए दबाव बना रहा है। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता के पति ने शनिवार को थाना फेज थ्री पुलिस में शिकायत दी है। मूलरूप से मध्य प्रदेश निवासी पीड़िता, पति के साथ गढ़ी चौखंडी में रहती है। पति सेक्टर-65 स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पति ने बताया कि उनका एक चचेरा भाई मुंबई में रहता है। आरोप है कि वह पिछले तीन महीने से उनकी पत्नी को परेशान कर रहा है। आरोपी, उनकी पत्नी पर साथ रहने के लिए दबाव बना रहा है। मना करने पर तेजाब से चेहरा जलाने और जान से मारने की धमकी देता है। उन्होंने खुद कई बार आरोपी को फोन कर समझाया, लेकिन वह समझने को तैयार नहीं है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed