फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Details of criminal history and educational qualification will have to be given in the affidavit

शपथ पत्र में आपराधिक इतिहास और शैक्षिक योग्यता का देना होगा ब्योरा

Sun, 07 Mar 2021 11:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Details of criminal history and educational qualification will have to be given in the affidavit
ग्रेटर नोएडा। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों को शपथ पत्र में अपने आपराधिक इतिहास, संपत्ति और शैक्षिक योग्यता की जानकारी देनी होगी। किसी भी सांसद, विधायक, सभासद और सरकारी कर्मचारी को एजेंट नहीं बनाया जाएगा। वहीं, ऐसा पाए जाने पर प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी को नामांकन दाखिल करने के दौरान शपथ पत्र देना होगा। शपथ पत्र तहसीलदार, नायब तहसीलदार द्वारा सत्यापित होगा। इसमें प्रत्याश का नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, चल और अचल संपत्ति, सालाना आय के साथ आपराधिक इतिहास का ब्योरा देना होगा। न्यायालय में विचाराधीन मामले की जानकारी भी देनी होगी।
विज्ञापन

शपथ पत्र में गलत जानकारी देने या छिपाने पर पर्चा रद्द किया जा सकता है। मतदान के दौरान मधुर भाषी और अच्छी छवि के लोगों को ही एजेंट बनाया जाएगा। वहीं, बिना अनुमति कोई भी वाहन प्रचार के लिए इस्तेमाल नहीं होगा और न ही किसी के मकान, दुकान या दीवार पर पोस्टर-बैनर लगाया जाएगा। जुलूस और जनसभा के लिए अनुमति लेनी होगी। भड़काऊ ब्यान पर प्रतिबंध रहेगा। मतगणना के दौरान दो प्रत्याशियों के मत बराबर होने पर चयन के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। परिणाम के 3 माह के अंदर चुनाव खर्च की ब्योरा देना होगा। ऐसा नहीं करने पर आयोग कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाइयों ने गांवों में किया संवाद
पंचायत चुनाव को देखते हुए भाजपाइयों ने रविवार को जारचा मंडल के गांवों में संवाद किया। इस दौरान पंचायत चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील की। भाजपाइयों ने जैतवारपुर, ताजपुर व ततारपुर व कासना मंडल के सरकपुर, बांगरपुर, चीती, राजपुरा और जमालपुर आदि गांवों में बूथ समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। पूर्व कैबिनेट मंत्री वेदराम भाटी ने कहा कि भाजपा पांचों वार्डों व तीनों ब्लॉकों में जीत दर्ज करेगी। हैं। मौके पर सत्येंद्र नागर, राकेश राणा, विचित्र तोमर, जगदीप, संदीप, चरण सिंह, मोहित, और कर्मवीर आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed