फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Despite the no-entry ban, containers are reaching the railway road, causing traffic jams to trouble people.

Noida News: नो एंट्री के बावजूद रेलवे रोड तक पहुंच रहे कंटेनर, जाम से लोग परेशान

Sat, 05 Sep 2026 09:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
Despite the no-entry ban, containers are reaching the railway road, causing traffic jams to trouble people.
-पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए ग्रेटर नोएडा की ओर से आ रहे भारी वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी शहर में भारी मालवाहक वाहनों की नो एंट्री के बावजूद दिन के समय कंटेनरों के रेलवे रोड तक पहुंचने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्रेटर नोएडा की ओर से आने वाले कंटेनर दादरी के रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को पार कर रेलवे रोड स्थित पेट्रोल पंप तक पहुंच रहे हैं। यहां डीजल भरवाने के बाद संकरी सड़क पर कंटेनरों को मोड़ने के दौरान यातायात बाधित हो जाता है और जाम की स्थिति बन जाती है।
दादरी शहर में जाम की समस्या को देखते हुए दिन के समय भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। इसके लिए दादरी तिराहे पर यातायात पुलिस की तैनाती रहती है। पुलिसकर्मी भारी वाहनों को रेलवे रोड की ओर जाने से रोकते हैं। यदि कोई वाहन वहां पहुंच जाता है तो उसे जीटी रोड की ओर से आगे निकाला जाता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसके बावजूद ग्रेटर नोएडा की ओर से आने वाले कई कंटेनर आरओबी पार कर रेलवे रोड पर पहुंच जाते हैं। रेलवे रोड स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के बाद जब कंटेनर वापस मुख्य मार्ग की ओर मुड़ते हैं तो सड़क की कम चौड़ाई के कारण दोनों तरफ का यातायात रोकना पड़ता है। इससे कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक, कंटेनरों के पेट्रोल पंप तक पहुंचने, डीजल भरवाने और वापस लौटने के दौरान रेलवे रोड पर बार-बार यातायात प्रभावित होता है। इससे राहगीरों, दुकानदारों और अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
लोगों ने मांग की है कि नो एंट्री के दौरान रेलवे रोड पर पहुंचने वाले भारी वाहनों को रोका जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

रेलवे रोड पर दिन के समय भारी मालवाहक वाहनों की नो एंट्री है। दादरी तिराहे और कंटेनर डिपो के सामने तैनात यातायात पुलिस की जिम्मेदारी ऐसे वाहनों को रोकने की है। यदि कोई भारी वाहन नो एंट्री के दौरान रेलवे रोड पर जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी--प्रशाली गंगवार, एसीपी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed