{"_id":"67ceabdf67af4b975006a13d","slug":"deputy-commissioner-of-ghaziabad-gst-department-committed-suicide-in-noida-2025-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GST विभाग के डिप्टी कमिश्नर ने की आत्महत्या: नोएडा में 14वीं मंजिल से कूदकर दी जान, गाजियाबाद में थे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GST विभाग के डिप्टी कमिश्नर ने की आत्महत्या: नोएडा में 14वीं मंजिल से कूदकर दी जान, गाजियाबाद में थे तैनात
Mon, 10 Mar 2025 02:39 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 10 Mar 2025 02:39 PM IST
सार
नोएडा में गाजियाबाद जीएसटी विभाग में डिप्टी कनिश्नर ने 14वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
गाजियाबाद में तैनात जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह ने नोएडा के सेक्टर-75 स्थित एपेक्स सोसाइटी की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह कैंसर से पीड़ित थे। कैंसर की अंतिम स्टेज के कारण वह लंबे समय से तनाव में चल रहे थे।
विज्ञापन
पूरे मामले को जानने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। 14वीं मंजिल से गिरने से तुरंत ही अधिकारी की मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि इस मामलों में परिजनों ने अभी तक किसी प्रकार की शिकायत नहीं की है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन